Saturday, November 6, 2010

प्रार्थना


हम पे कृपा करो भगवान ,
हे कृपानिधान ! हे कृपानिधान!
हम बालक तेरे अज्ञान    ,    
हे कृपानिधान ! हे कृपानिधान!

सगरी माया तुम धरो , मोहे अपनी शरण लो
प्रभु सगरी माया तुम धरो ..............................
हमें कंचन सा करो , न हो अंतर्ध्यान
हे कृपानिधान!  हे कृपानिधान!

प्रभु तुम हमरे करतार , करो हमरी नैय्या पार
हम बीच खड़े मझधार , लो हमें सँभाल

हे कृपानिधान ! हे कृपानिधान!
हम पे कृपा करो भगवान, हे कृपानिधान ! हे कृपानिधान!

सब जगह मची त्राहि , कछु दिखे नहीं माहि
हो तुम सर्वेसर्वा , हम तुमरी संतान
हे कृपानिधान ! हे कृपानिधान!
हम पे कृपा करो भगवान , हे कृपानिधान! हे कृपानिधान!



श्री कृष्ण

मेरी तृष्णा , मेरी तृष्णा , बस मिले कृष्णा

मेरे दिल में क्यों  तूने प्रेम जोत जलाई?
मेरे दिल में तूने आस मिलन की जगाई
श्याम  आके  मोहे  तू  दरस  दिखा दे
फिर बिछड़े न कभी आज यूं मिला दे
ओ कृष्णा , ओ कृष्णा   है  ये मेरी  तृष्णा
मेरी तृष्णा ,मेरी तृष्णा ,बस मिले कृष्णा

माया   जग  में  तो  , मति  है  भरमाई
तेरी चाहत  मुझको , कहाँ तक ले आई
अब तो फर्क मिटा दे ,मोहे दर्श दिखा दे
ओ कृष्णा , ओ कृष्णा  है ये  मेरी  तृष्णा
मेरी तृष्णा,मेरी तृष्णा ,बस मिले कृष्णा


नादाँ दिल


दिल है नादाँ    अरे नादाँ  ! तू इसे यूं न दुखा
दिल में बसता खुदा , जा के आजमा तू जरा

दिल कोई चीज नहीं जो ,   सरे बाज़ार बिकती है
दिल है आइना जिसमे महबूबे तस्वीर दिखती है
कुछ भी कहने से पहले  , सुन तू दिल की सदा

दिल है नादाँ    अरे नादाँ  ! तू इसे यूं न दुखा
दिल में बसता खुदा , जा के आजमा तू जरा


दिल कोई खेल नहीं   जो हर कोई खेल सके
दिल है महबूब का घर दिल तू नज़र कर दे
दिल को करके नज़र , देख तू महबूबे खुदा

दिल है नादाँ    अरे नादाँ  ! तू इसे यूं न दुखा
दिल में बसता खुदा , जा के आजमा तू जरा



बजरंग बली

जय जय बजरंग बली , जय जय बजरंग बली

रक्षा करो सबकी प्रभु रक्षा करो सबकी तुम सबके हो वली
जय जय बजरंग बली , जय जय बजरंग बली

तुम कर्ता , तुम हर्ता , प्रभु  तुम कर्ता  तुम हर्ता
तुम से सबकी नाव चली , जय जय बजरंग बली 

भूत प्रेत निशाचर , प्रभु भूत प्रेत निशाचर
तुम्हे देखे मच जाये खलबली , जय जय बजरंग बली 

दुखिया आये  दर पे ,  प्रभु  दुखिया  आये  दर पे
समझो विपदा सब टली , जय जय बजरंग बली 

दुनियाँ के हो पालक , प्रभु दुनियाँ के तुम पालक
सबको तुमसे आस लगी , जय जय बजरंग बली 


जय जय बजरंग बली , जय जय बजरंग बली
रक्षा करो सबकी प्रभु  रक्षा करो सबकी तुम सबके हो वली

श्री राम

राम राम  , रोम रोम , रम गया है
सांस में बस राम नाम रम गया है

सोवत जागत हर पल   दिल याद करता है
मोहे श्याम  दे शरण  ये  फरियाद करता है
याद करते करते जग सारा थम गया है

राम राम  , रोम रोम , रम गया है
सांस में बस राम नाम रम गया है

ये जिन्दगी बस राम की    है मेरे   किस  काम की
जिसमे राम नहीं रमा वो जिन्दगी किस काम की
मनवा मोरा चित चकोरा क्यों भरम गया है

राम राम  , रोम रोम , रम गया है
सांस में बस राम नाम रम गया है

काया माया पल छिन बस आनी जानी है
जिसने पाया राम नाम  वो  परमज्ञानी है
जबसे मन में राम रमा मिट सारा भरम गया है

राम राम  , रोम रोम , रम गया है
सांस में बस राम नाम रम गया है



माँ की याद


आ गए दर तेरे  ,  माँ तू  कर दे  करम
झोलियाँ भर दे सबकी, मिटा दे भरम

जिसने जो माँगा तूने उससे ज्यादा दिया
सूनी हर गोद भरके  तूने पूरा वादा किया
रक्षा करके सबकी  माँ तूने निभाया धर्म

आ गए दर तेरे  ,  माँ तू  कर दे करम
झोलियाँ भर दे सबकी, मिटा दे भरम


संकट की हर घड़ी में  ,  माँ तू खड़ी है
कोई तेरा नहीं सानी जग में तू बड़ी है
कृपा भैरव पे करके किया सफल जनम

आ गए दर तेरे  ,  माँ तू  कर दे  करम
झोलियाँ भर दे सबकी, मिटा दे भरम


देव ,किन्नर ,नर ,नारी ,  सब   करे  तेरी   पूजा
सिंह सवारी नारियल चुनरी सिवा भाए न दूजा
तेरे लश्कर संग माँ,हनुमत भैरव चले कदम कदम

आ गए दर तेरे  ,  माँ तू  कर दे  करम
झोलियाँ भर दे सबकी, मिटा दे भरम



रूतबा माँ का



तेरा रुतबा मेरी माँ , सारा रोशन करे जहाँ
सारा  रोशन करे जहाँ , तेरा रुतबा मेरी माँ .........

सूरज चाँद की क्या मजाल,बिन तेरे चले जो चाल
तेरे  बिन जहाँ  में  क्या  ,  तेरा   नूर  हर  जगह 
तेरा रुतबा मेरी माँ , सारा रोशन करे जहाँ

तेरा लश्कर जब चले , भक्तों  की  आस  बंधे
तेरी चुनरी जब लहराए,दुःख छूमंतर हो जाये
तेरा रुतबा मेरी माँ , सारा रोशन करे जहाँ

तेरा कोई नहीं है सानी , हम लाल तेरे अज्ञानी
तू जब शेर पे करे सवारी , लगती है सबसे न्यारी
तेरा रुतबा मेरी माँ , सारा रोशन करे जहाँ

एक बार तू आँख फिर , हरेक  की  बिगड़ी  बना दे
एक बार तू आँख गड़ा दे दुश्मनों के छक्के छुड़ा दे
तेरा रुतबा मेरी माँ , सारा रोशन करे जहाँ

तेरे  दर  पे  आता  जो  , हर  मुरादें  पाता  वो
नहीं ऐसा कोई सवाली,तेरे दर से गया हो खाली
तेरा रुतबा मेरी माँ , सारा रोशन करे जहाँ