Monday, October 24, 2011

विनती

हे दयामय !आप हम पर इतनी करुणा कीजिये 
सब बुराई दूर कर , हमें  अपनी  शरण  लीजिये  

ऐसी कृपा और दया , हम पे  हो  परमात्मा 
सबका दिल हो निर्मल,सब  बने धरमात्मा
हे दयामय !आप हम पर इतनी करुणा कीजिये ...

हो  उजाला  सबके  मन में , ज्ञान के  प्रकाश से 
कोई किसी का बुरा करे न,जिए इस विश्वास से 
हे दयामय !आप हम पर इतनी करुणा कीजिये ....

शुद्ध करो सबके मन को , प्रभु अपने ज्ञान से 
मान बढ़ाओ भक्तो का , प्रभु भक्ति के दान से 
हे दयामय !आप हम पर इतनी करुणा कीजिये ....

सत्य को धारण करे , मुक्त रहे  विकारों से सदा 
तेरी भक्ति में रहे मगन ,विचरे निर्भय हम सदा
हे दयामय !आप हम पर इतनी करुणा कीजिये ....

रक्षा करो  हमारी  प्रभु ! अपनी  शरण  रखे सदा 
ॐ ज्योति से दूर हो ,सबके मन का अँधेरा सदा 
हे दयामय !आप हम पर इतनी करुणा कीजिये 
सब बुराई दूर कर , हमें  अपनी  शरण  लीजिये  






1 comment:

  1. सुंदर प्रार्थना .....दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें .... हैप्पी दिवाली ...!

    ReplyDelete