Saturday, November 6, 2010

कर्मभूमि भारत


मेरा भारत है महान ,  मेरा भारत  है महान 
क्यों विश्व है अनजान , मेरा भारत है महान 

सृष्टि रचने  वाले बाबा   भोले का  यहाँ  निवास है 
यमुना तट पर कान्हा तो सरयू में राम निवास है 
पुष्कर में  ब्रह्मा तो  मेहंदीपुर में  है हनुमान 
मेरा भारत है महान ,  मेरा भारत  है महान 

उत्तर में पर्वत  पर देखो  माँ वैष्णो  रहती है 
हिमालय पर्वत से देखो  माँ  गंगा  बहती है 
संस्कार की सिन्धु गंगा,सबका करे कल्याण 
मेरा भारत है महान ,  मेरा भारत  है महान 

नानक ईसा गौतम जैन का ताप को जग ने जाना है 
चार वेद और अष्ट सिद्धि ,नौ निधियां यहाँ खजाना है 
पत्थर में बसते है जहां,अल्लाह,ईसा और भगवान
मेरा भारत है महान ,  मेरा भारत  है महान 

मानवता से  आज बड़ा  कोई  भी  धर्म  नहीं है 
निस्वार्थ परमार्थ जीना जीवन का धर्म यही है 
जिए जो मानवता के लिए बन जाये साँई समान
मेरा भारत है महान ,  मेरा भारत  है महान 

देवों की  पावन भूमि को  मेरा शत शत  प्रणाम 
अपनी भारत भूमि पर  हम सबको है अभिमान 
माँ और मानवता के लिए सब कर देंगे बलिदान 
मेरा भारत है महान ,  मेरा भारत  है महान 


No comments:

Post a Comment